मोरङ जिला अंतर्गत रंगेली बाजार शनिवार को मैथिली गीत , नृत्य से गुंजायमान रहा । मौका था अप्पन विराटगढ़ परोपकार समाज के द्वारा प्रथम मैथिली भाषा, कला , साहित्य सम्मेलन तथा इस मौके पर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजना किया गया । इससे पूर्व प्रभात फेरी , कलश यात्रा व रंगेली का मेयर दिलीप बगेड़िया सहित अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन कवि कोकिल विद्यापति जी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया । इस मौके पर मैथिली के लोकप्रिय गायक बिरेन्द्र झा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे शहर का वातावरण मैथिलिमय किया । प्रतिभा झा , बिनीसा कर्ण की जोड़ी ने रिकार्डिग डांस पर मनमोहक प्रस्तुति दे लोगो को भरपूर मनोरंजन दिया । मेरी लेंड स्कूल की छात्राओं का सामूहिक नृत्य को लोगो ने सराहा । गायक राजू मंडल का भजन को भी लोगो ने पसंद किया । इस मौके पर बृद्ध दंपति रामकिशोर झा ,मीरा झा सहित अन्य लोगो को सम्मानित व प्रशंसा पत्र दिया गया। संचालन राजेश झा ,प्रकाश प्रेमी कर रहे थे । इस मौके मौके पर रंगेली का उप मेयर केशव कुमारी खरेल के अलावा
संस्थाका अध्यक्ष बसुंधरा झा के अध्यक्षता एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में मैथिली सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ एस एन झा , संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नारायण मिश्र , अप्पन ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष लख्मीरमन झा , तेज लाल कर्ण , विद्यादेवी कर्ण ,मैथिली अभियानी प्रबीन नारायण चौधरी , मनोज मिश्र , अमर झा ,सुनील झा , ललन झा , रंजू झा , प्रीति झा , उर्मिला देवी मंडल , केशव कुमारी , रंगेली नगरपालिका के रामचंद्र मंडल ,रूपेश मंडल , भूपेंद्र मंडल, संजीव कुमार ,मीना कुमारी ,शिल्पा कुमारी , गणेश राय , रतन लाल व अन्य लोग मौजूद थे ।

प्रतिक्रिया दिनुहोस
ताजा
सम्पर्क

हिपमत मिडिया हाउस प्रा.लि.
बिराटनगर-७ मोरड प्रदेश नम्बर -१
सूचना विभाग दर्ता नं.
१५१५/०७६/०७७

हाम्रो बारे

हिपमत मिडिया हाउस प्रा.लि. द्वारा संचालित  अनलाईन पत्रिकाले नेपालीको साझा आवाजको रुपमा आफ्नो सामाचार सम्प्रेषण गर्ने छ ।

टेलिफोन

कार्यालय – ०२१-५१७६७८
विज्ञापन – ९८०७३७०१०६
ई–मेल
[email protected]

सोसल मिडिया
error: कृपया कपि नगर्नु होला !!